फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A memorandum was sent to the Chief Justice to cancel the transfer of the then CJM of Sambhal.

Moradabad News: संभल के तत्कालीन सीजेएम का तबादला निरस्त कराने के लिए मुख्य न्यायाधीश को भेजा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was sent to the Chief Justice to cancel the transfer of the then CJM of Sambhal.
मुरादाबाद। संभल के तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर का तबादला निरस्त कराने के लिए शुक्रवार को मुरादाबाद में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन जिला न्यायाधीश को सौंपे। मौसम खराब और बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ता बार सभागार में इकट्ठा हुए। इस दौरान अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा संभल के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे लेकिन अधिकारियों ने आदेश मानने से इन्कार कर दिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके कुछ दिन बाद ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला भी कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे न्यायपालिका की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं न्याय व्यवस्था पर जनता के विश्वास को ठेस पहुंची है। इसके बाद सभी अधिवक्ता जुलूस निकालकर और नारेबाजी करते हुए बाहर निकले और न्यायालय परिसर में पहुंच गए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश से मुलाकात की और उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद दोनों हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव कपिल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, उपाध्यक्ष पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, रमापंत पांडेय, अनिल गुप्ता समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed