फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A massive fire broke out in the basement of a goatskin shop.

Moradabad News: गोटे की दुकान के बेसमेंट में लगी भीषण आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the basement of a goatskin shop.
मुरादाबाद। शहर के मंडी चौक बर्तन बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते गोटे और पोशाक की दुकान के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली के बुधबाजार निवासी सुरेंद्र अग्रवाल की बर्तन बाजार में बाबू राम हलवाई की दुकान के बराबर में भारत गोटे के नाम से तीन मंजिला दुकान है। बताया रहा है कि सुरेंद्र अग्रवाल परिवार के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गए हैं। घर में उनका बेटा अक्षय अग्रवाल मौजूद था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे अक्षय दुकान खोलने पहुंचा और उसने ताले खोलकर देखा तो दुकान में धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद वह बेसमेंट में पहुंचा तो देखा कि आग लगी थी। इस दुकान के ठीक सामने विपिन गुप्ता की गोटे की दुकान है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। टीम ने एक के बाद एक छह दमकल गाड़ियां मौके पर बुला लीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय का कहना है कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानों और घरों से बाहर निकल आए लोग

मुरादाबाद। बृहस्पतिवार की दोपहर भीषण के बीच दुकान में लगी आग से बाजार में अफरातफरी मच गई। आस-पड़ोस के दुकानदार और घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। इसी दौरान क्षेत्र के बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई थी। दमकल विभाग की टीम पर आग पर काबू पाया। इसके बाद ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दी गई। इसके बाद ही लोग अपने घरों के जा पाए।

रूट डायवर्ट कर गुजारे गए बाजार
मुरादाबाद। मंडी चौक से लेकर अमरोहा गेट के बीच हमेशा भीड़ रहती है। यहां से ई रिक्शा, दो पहिया वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा ग्राहकों के वाहन भी आते-जाते रहे हैं। दुकान में आग लगने के बाद पुलिस ने इस मार्ग को खाली करा दिया। वाहनों को दूसरे रास्ते से गुजारा गया। इसके अलावा दमकल विभाग की गाड़ियों के लिए रास्ता साफ किया गया। हालांकि कई जगह गाड़ियों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed