फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A man climbing a tower with a baby girl

बच्ची के साथ टावर पर चढ़ा व्यक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
A man climbing a tower with a baby girl
टांडा (रामपुर)। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक शुक्रवार को अपनी पांच साल की बच्ची को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया जाए। लगभग तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने कथित प्रेमी को हिरासत मेें लिया। इसके बाद युवक अपनी बच्ची के साथ टावर से नीचे उतरा तो पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस युवक, उसकी पत्नी और प्रेमी को टांडा कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों के आदेश का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नगर के मोहल्ला नवाबपुरा स्थित नई बस्ती का है। यहां शुक्रवार अपराह्न साढे़ तीन बजे एक युवक अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ मक्का मस्जिद के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जैसे ही युवक ऊपर पहुंचा तो आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। युवक को बच्ची संग टॉवर पर चढ़ता देख लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

टावर पर चढ़े युवक से कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने फोन पर बात की। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसकी पत्नी उस पर जबरन तलाक देने का दबाव बना रही है। वहीं पत्नी के प्रेमी ने उसे कॉल कर तलाक देने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी है। अगर पुलिस प्रेमी को पकड़कर जेल नहीं भेजती है तो वह अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ टॉवर से छलांग लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने युवक से उसकी पत्नी की बात करवाई। पत्नी के समझाने के बाद भी युवक अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस बीच पुलिस ने एहतियातन टॉवर के नीचे चारों ओर जाल बंधवा दिया। वहीं, पुलिस ने युवक की पत्नी के कथित प्रेमी की तलाश शुरू कर दी। वह अपने घर पर नहीं मिला। बाद में पता चला कि वह अपनी ससुराल में है, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला।
इस बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक टावर पर और ऊपर चढ़ गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवक की पत्नी का कथित प्रेमी अपने गांव में ही एक व्यक्ति के घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस उस कथित प्रेमी को पकड़कर मौके पर ले आई। पुलिस ने टावर पर चढ़े युवक से कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अब जेल भेजा जाएगा।
अधिकारियों और पुलिस के समझाने के बाद युवक अपनी बच्ची के साथ टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस टावर पर चढ़े युवक, उसकी पत्नी और कथित प्रेमी को थाने ले गई। कोतवाल का कहना है कि इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई होगी। उधर, तीन घंटे से अधिक चले हाई वोल्टेज ड्रामे को लोगों ने अपनी छतों पर चढ़कर भी देखा।

कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि टॉवर पर चढ़े युवक को बच्ची के साथ तीन घंटे कड़े प्रयास के बाद नीचे उतारा गया। टावर पर चढ़े युवक, उसकी पत्नी और कथित प्रेमी को फिलहाल कोतवाली में बैठा लिया है। मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed