फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A man befriended a woman on Instagram and allegedly promised to marry her and then physically exploited her.

Moradabad News: इंस्टाग्राम से दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A man befriended a woman on Instagram and allegedly promised to marry her and then physically exploited her.
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर ली। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी के पिता ने पीड़िता और उसकी मां व बहन को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2022 में मझोला थाना क्षेत्र के मझोली चौराहा निवासी शुभम कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी जान पहचान हो गई थी। एक दिन आरोपी ने उसे अपने घर मझोला क्षेत्र में ले गया और उसे कोल्ड डि्रंक पिला दी। जिसके बाद पीड़िता बेहोश हो गई। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया है। आरोपी ने यह भी आश्वासन दिया है कि वह उसे ही शादी करेगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पिता धर्मेंद्र ने उसकी मां, बहन और उससे कहा कि शुभम की शादी किसी दूसरी युवती से हो रही है अगर शादी करना चाहते तो कार और पांच लाख रुपये देने होंगे। पीड़िता के परिवार ने विरोध किया तो आरोपी शुभम के पिता धर्मेंद्र ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed