फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A list of leaders who did not cooperate in the elections is being prepared and action will be taken

Moradabad News: चुनाव में सहयोग नहीं करने वाले नेताओं की बन रही सूची, होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
A list of leaders who did not cooperate in the elections is being prepared and action will be taken
मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सहयोग नहीं करने वाले पार्टी नेताओं की सूची बन रही है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन समिति को कई जगह गंभीर शिकायतें मिली हैं। पार्टी विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयार है। पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्याशियों का जल्द चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। पार्टी चुनाव में विकास, कानून और अन्य मुद्दों को लेकर उतरी थी। जिसे मतदाताओं तक बेहतर तरीके से नहीं पहुंचा पाए। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने नकारात्मक बात फैलाई, जिससे उन्हें कुछ सीटें मिल गईं। लोकसभा चुनाव के बाद कई जगहों पर भीतरघात समेत अन्य शिकायतें मिली हैं। इस पर अनुशासनात्मक समिति जांच कर रही है। सभी शिकायतों पर पदाधिकारियों और अन्य से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इसके बाद आलाकमान के साथ बैठक कर सहयोग नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। इसी के तहत सभी फैसले लिए जाते हैं। 14 जुलाई को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। इसमें यूपी में मिली हार के कारणों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। बैठक में तीन हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक समेत अन्य भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदरकी से मजबूत प्रत्याशी उतारेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में कुंदरकी समेत दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए पार्टी तैयार है। सभी क्षेत्रों की समीक्षा की जा रही है। बैठक के बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। चुनाव की घोषणा होते ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। पार्टी इस बार आमजन तक पहुंचने का प्रयास करेगी। लोगों के बीच सरकारों के कामकाज का लेखाजोखा बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। विपक्षियों की नकारात्मक चाल की काट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से मजबूत प्रत्याशी उतारा जाएगा।

संगीत और बालियान प्रकरण में होगी कार्रवाई

पश्चिमी यूपी के दो बड़े नेता संगीत सोम और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के टकराव पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक कर पूरे मामले में बात की है। संजीव बालियान की शिकायत की जांच की जा रही है। इस मामले को अनुशासनात्मक समिति गंभीरता से देख रही हैं। इस प्रकरण में कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article