{"_id":"69dab6a80ff9215c1201e016","slug":"a-leopard-attacked-a-three-year-old-child-in-dariapur-kantha-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113165-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ के दरियापु्र में तेंदुए ने तीन साल के बच्चे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ के दरियापु्र में तेंदुए ने तीन साल के बच्चे पर किया हमला
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव दरियापुर के जंगल में खेत पर गन्ने की खोदाई कर रहे दंपती के तीन साल के मासूम बेटे पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। बेटे को तेंदुए के चंगुल में देख मां दरांत लेकर दौड़ी तो तेंदुआ मासूम को छोड़कर भाग गया लेकिन उसके हमले से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी सुनील कुमार और उनकी पत्नी विमलेश शनिवार की शाम करीब छह बजे अपने खेत पर गन्ने की खोदाई कर रहे थे। वहीं खेत में ही पास में उनका तीन साल का बेटा हर्ष भी खेल रहा था। इसी दौरान खेत में गन्ने के बीच छिपा तेंदुआ अचानक झपट कर मासूम हर्ष दबोच लिया और उसे नीचे गिरा लिया।
बेटे के रोने व चीखने की आवाज सुनकर मां विमलेश हाथ में दरांत लेकर दौड़ी, वहीं पति सुनील कुमार भी शोर मचाते हुए बच्चे की तरफ दौड़े। जिस पर तेंदुआ मासूम को छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया। हालांकि तेंदुए के पंजे लगने से हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पति-पत्नी घायल बेटे को लहूलुहान हालत में घर लेकर आए तो ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।
सूचना पर एसएचओ सुदेश पाल सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। घायल बच्चे को गांव के ही चिकित्सक से फौरी इलाज दिलाए जाने के बाद परिजन उसे सीएचसी कांठ लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।