फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A leader got married due to having a female seat for post of Municipal Council President In Rampur

चुनाव के लिए चुना जीवनसाधी: सीट हुई महिला आरक्षित तो नेताजी चले ब्याह रचाने, अब नई दुल्हन के लिए मांगेंगे टिकट

Thu, 13 Apr 2023 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

नेता जी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। महिला सीट होने की वजह से पैनल में उनका नाम तो गया नहीं है। अब वो अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए पार्टी से टिकट की मांग करेंगे।

विज्ञापन
A leader got married due to having a female seat for post of Municipal Council President In Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर पालिका परिषद रामपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का सपना संजोने वाले एक नेता जी को उस वक्त बड़ा धक्का पहुंचा जब यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। नेता जी पिछले काफी दिनों से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए थे। इसके लिए शहर के एक व्यक्ति के सुख-दुख भी शरीक होते थे।

विज्ञापन

महिला के लिए सीट आरक्षित होने की स्थिति में वो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसे में उन्होंने बीच का रास्ता निकाला है ब्याह रचाने का। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। नेता जी का शुक्रवार को निकाह है। इसके बाद वो अपनी पत्नी को रामपुर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़वाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता जी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। महिला सीट होने की वजह से पैनल में उनका नाम तो गया नहीं है। अब वो अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए पार्टी से टिकट की मांग करेंगे। पार्टी का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वो अपनी पत्नी को निर्दलीय भी चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। ऐसा उनके करीबियों का कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed