फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A laborer was crushed to death by a speeding dumper.

Moradabad News: तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को कुचला, मौत

Sat, 16 May 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 16 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A laborer was crushed to death by a speeding dumper.
ठाकुरद्वारा। स्योहारा मार्ग पर शुक्रवार शाम को साइकिल सवार मजदूर को डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। लोगों ने पुलिस से दिन में डंपरों के चलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वार्ड 22 निवासी मुस्तकीम ( 32) शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे साइकिल से मजदूरी कर घर जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार कर गंभीर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में पहले नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहां से उन्हें काशीपुर भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिर परिजन मुस्तकीम के शव को लेकर सरकारी अस्पताल में वापस आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर और क्षतिग्रस्त साइकिल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि अभी तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं मिली है । मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर अस्पताल में मौजूद लोगों ने पुलिस से कहा कि डंपर से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। अभी कुछ दिन पहले मुरादाबाद हाईवे पर डंपर में टेंपो में टक्कर मार दी थी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दिन में डंपर चलने पर रोक लगाने की मांग की। मुस्तकीम की मौत से उसकी पत्नी शबनम पुत्री अनामिका सुर माहिरा, मां सकीना, भाई मौलाना सगीर अहमद नसीम अहमद तस्लीम अहमद कासिम का रोते हुए बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed