फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A huge fire broke out in a clothes warehouse in Murabad

Moradabad Fire: रानीनांगल गांव के 60 गोदामों में भीषण आग, लपटों से आसमान लाल, 2 KM दूर से दिखा भयानक मंजर

Mon, 19 May 2025 11:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 19 May 2025 11:39 PM IST
सार

सोमवार रात मुरादाबाद के ग्राम रानीनागल स्थित पुराने कपड़े के करीब गोदामों में सोमवार की शाम तेज हवाओं के बीच आग भड़क गई। करीब दो किमी तक लपटें और धुआं का गुबार आसमान में दिखाई देने लगा। आग को काबू में करने के लिए जिले के अलावा रामपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई। घंटों प्रयास के बाद आग काबू में नहीं आ रही थी। आग से गोदामों में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
A huge fire broke out in a clothes warehouse in Murabad
Moradabad Fire - फोटो : ani

विस्तार

भोजपुर के ग्राम रानीनांगल में सोमवार शाम पुराने कपड़ों के करीब 60 गोदामों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें और धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती गई और एक-एक कर सभी गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन

आग की सूचना पर मुरादाबाद, रामपुर, टांडा और ठाकुरद्वारा से फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात तक आग बुझाने का अभियान चलता रहा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब उसे पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे एक गोदाम से धुआं निकलता दिखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 60 से ज्यादा गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग की लपटें तेजी से फैलती गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कपड़ों के गोदामों में आग पहले भी तीन-चार बार लग चुकी है, लेकिन इतनी बड़ी घटना पहले नहीं हुई थी। आग की लपटें देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं, महिलाओं को रोते-बिलखते देखा गया, जो अपने जलते हुए गोदामों को देखकर बेसुध हो गईं। सूचना पर भोजपुर थाना प्रभारी शरद मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने भी तत्काल एंबुलेंस भेज दी। प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी की और भीड़ को हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।

विज्ञापन

आग के चलते आस पास के मकान खाली कराए गए
भोजपुर क्षेत्र में आगजनी की घटना को देखते हुए प्रशासन ने आस पास के मकानों को खाली करा दिया। घटना का जायजा लेने के लिए एसडीएम डॉ राम मोहन मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। काफी आग को काबू में किया गया है। सुरक्षा के लिए एहतितात बरता जा रहा है। आग को फैलने से रोकने के लिए फायर ब्रिगेड काफी प्रयास कर रहा है।

चार बार लग चुकी है गोदामों में आग
ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में लगभग 10 साल से पुराने कपड़े के गोदाम संचालित हैं। अभी तक चार बार गोदामों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भोजपुर में फायर बिग्रेड स्टेशन स्थापित करने की मांग की है ताकि अन्य गांव चैन की नींद सो सकें। बराबर गोदामों में आग से ग्रामीणों को भय बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed