फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A health camp was organised at the district hospital, where AIIMS doctors provided consultation.

Moradabad News: जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर, एम्स के डॉक्टरों ने दिया परामर्श

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A health camp was organised at the district hospital, where AIIMS doctors provided consultation.
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय परिषद ओइस्का व अलार इन इंडिया एनजीओ के सहयोग से निशुल्क मेडिकल कैंप रविवार को आयोजित हुआ। शिविर में एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। कैंप में कुल 986 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

मरीजों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित निशुल्क परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित और आगे विशेष उपचार अथवा ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों को भी चिह्नित भी किया गया। ऐसे मरीजों को आगे की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शिविर में एम्स ऋषिकेश के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राज बहादुर के मार्गदर्शन में चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन



ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से जनसेवा और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में सक्रिय है। कैंप के सफल आयोजन पर मरीजों और स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट एवं चिकित्सकों की टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed