{"_id":"68322cf88f6e97af390aae1a","slug":"a-girl-student-was-molested-while-returning-home-from-her-exam-kanth-news-c-280-1-smbd1010-100507-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: परीक्षा से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: परीक्षा से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी
Sun, 25 May 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 25 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने थाना भगतपुर में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के अनुसार 22 मई की दोपहर करीब 11:30 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज से बीएससी की परीक्षा के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। आरोप है कि तभी रास्ते में एक आरोपी ने उसकी पुत्री को रोक कर बाइक पर बैठने के लिए कहा जिस पर उसकी पुत्री ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की एवं जान से मारने की धमकी देता हुआ आरोपी भाग गया। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई व इसके बाद परिजन थाना भगतपुर पहुंचे व आरोपी के विरुद्ध थाना भगतपुर में तहरीर दी।
भगतपुर पुलिस ने आरोपी वंश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।