फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A fire broke out in the restaurant due to a short circuit, causing a loss of Rs 50 lakh.

Moradabad News: रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से लगी थी आग, 50 लाख का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the restaurant due to a short circuit, causing a loss of Rs 50 lakh.
मुरादाबाद। अग्निशमन विभाग के अधिकारी सोमवार को परी रेस्टोरेंट में आग लगने के कारणों का पता लगाते रहे। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने शार्ट सर्किट को वजह बताया। रविवार की रात 10 बजे रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने सभी को झकझोर दिया। इस अग्निकांड से रेस्टोरेंट संचालक को जनहानि के साथ 50 लाख से अधिक की क्षति हुई है। वहीं रेस्टोरेंट संचालक आग लगने का कारण आतिशबाजी बता रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर मुस्तफाबाद स्थित प्रेम वंडर लैंड पुल के सामने प्रदीप श्रीवास्तव का तीन मंजिला परी रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर वह अपनी बेटी के नाम से परी रेस्टोरेंट एंड फास्ट फूड कैफे चला रहे थे। वहीं दो मंजिलों में रहने के लिए आवास हैं।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे उनकी मां माया खाना गरम कर रही थीं। इसी समय अचानक रेस्टोरेंट में आग लग गई। रसोई में रखे चार-पांच सिलिंडर विस्फोट के साथ फटने लगे। तत्काल पूरी बिल्डिंग आग की लपटों और धुएं से घिर गई। धुएं के बीच पूरा परिवार रेस्टोरेंट में फंस गया। रेस्टोरेंट संचालक होर्डिंग के रॉड के सहारे नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना देने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अस्पताल में इलाज के दौरान रेस्टोरेंट संचालक की मां मंजू उर्फ माया श्रीवास्तव (56 वर्ष) की मौत हो गई।

प्रदीप श्रीवास्तव की पत्नी, बहन, बहनोई और बच्चों समेत दस लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्टोरेंट संचालक के करीबियों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed