फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A demand was raised to halt the demolition of Jauhar University.

Moradabad News: जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई

Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A demand was raised to halt the demolition of Jauhar University.
बिलारी। जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर बिलारी में सपा विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने पहले सांकेतिक धरना दिया बाद में तहसील पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश की जानकारी मिलने पर अनेक सपा कार्यकर्ता बिलारी में सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के कैंप कार्यालय पर इकटठा हुए। यहां कैंप कार्यालय के निकट थोड़ी देर के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया और जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर नाराजगी जताई। बाद में सपा विधायक के साथ अनेक सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां तहसीलदार अवनीन्द्र कुमार शुक्ल के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि देश की 14 प्रतिशत मुस्लिम आबादी और उत्तर प्रदेश की 22 प्रतिशत आबादी को शिक्षा और विकास के सामान अवसर दिए बिना विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का सपना पूरा नहीं किया जा सकता। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण संबंधी कथित अनियमितताओं के आधार पर यूनिवर्सिटी की अनेक इमारतों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किया जाना नियमविरुद्ध है। यदि निर्माण में नियमों का उल्लंघन हुआ है तब निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगाकर स्वतंत्र तकनीकि जांच कराई जाए। छात्रों की पढ़ाई, परीक्षा और शैक्षिणक भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान के अलावा सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उसमान, कसीम आजाद, अकरम सैफी, जरीफ अंसारी, हप्पू राजा अंसारी, मुजीब पाशा,ललित यादव,ताहिर अली, अजहर अंसारी, शाकिब अंसारी, मोहम्मद हस्सान फैजी, मोहम्मद आदिल पाशा, मोहम्मद सुब्हान पाशा, विश्वजीत यादव, फैसल इरफान, रमाकांत सैनी, कपिलराज,कयूम पाशा, रूप किशोर आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed