{"_id":"5d335cfd8ebc3e6cfb087760","slug":"a-crimnal-dead-in-police-encounter-moradabad-news-mbd3157358163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फरार बदमाश कमल ढेर, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में फरार बदमाश कमल ढेर, सिपाही घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव इमरतपुर शेरगढ़ के जंगल में शनिवार देर शाम पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो सिपाही की हत्या कर भागने वाला ढाई लाख का इनामी बदमाश कमल ढेर हो गया। बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को रहरा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कई थानों की पुलिस ने गांव को घेर रखा है।
चंदौसी में दो सिपाहियों की हत्या कर तीन बदमाशों के फरार होने के बाद संभल जिले की सीमा से सटे इलाकों में अमरोहा पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया था। इसके मद्देनजर शनिवार देर शाम आदमपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी। इसके पुलिस ने पीछा किया तो दोनों इमरतपुर शेरगढ़ गांव के जंगल की ओर भाग निकले। जहां पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में रहरा चौकी पर तैनात सिपाही प्रवीण को गोली लग गई। वहीं पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया। घायल सिपाही और बदमाश को रहरा सीएचसी लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जिला अस्पताल लाते समय बदमाश की मौत हो गई। बदमाश की पहचान कमल पुत्र जंगबहादुर निवासी भरतपुर थाना बहजोई के रूप में हुई, जो चंदौसी में दो सिपाही की हत्या में शामिल था। फिलहाल मौके कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है।