Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A competition themed 'One Voice, One Constitution' was held; Isha secured first place.

Moradabad News: एक स्वर एक संविधान पर प्रतियोगिता हुई, ईशा रही प्रथम

Fri, 27 Nov 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 27 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A competition themed 'One Voice, One Constitution' was held; Isha secured first place.
कुंदरकी। क्षेत्र के मदन स्वरूप इंटर कॉलेज में संविधान दिवस पर एक स्वर एक संविधान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता कराई गई जिसमें ईशा खान ने प्रथम स्थान, अलीशा ने द्वितीय स्थान, अक्शा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य अजय प्रकाश शर्मा ने बच्चों को संविधान दिवस के बारे में बताया। किसान पब्लिक इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को संविधान की प्रस्तावना वाचन तथा मौलिक कर्तव्य की शपथ दिलाई गयी इसके उपरांत विद्यालय में संविधान संवाद के अंतर्गत एमसीक्यू प्रतियोगिता आयोजित कराई गयी जिसमे 152 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता मे फैजुर्रहमान प्रथम, अदिति द्धितीय और रतिभान एवं सोयनी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक आरिफ पाशा ने कहा कि हमारे देश का विशाल संविधान संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श है। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक आरिफ पाशा एवं प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान ने संयुक्त रूप से शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया। वहीं मॉडर्न न्यू सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज संविधान दिवस बड़े ही उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रूबी चौधरी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा संविधान के मूल आदर्शों, अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती रूबी चौधरी ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व की भावना विकसित करना था। उधर राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला में संविधान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की शपथ ली। प्रधानाचार्या डॉ. स्वदेश कुमारी ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है तथा हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर एक जिम्मेदार, जागरूक एवं आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed