{"_id":"69e68d24c58d68da4e0266c2","slug":"a-child-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-at-a-brick-kiln-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111614-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बालक की मौत
Tue, 21 Apr 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव पीपली चक में सोमवार की शाम ईंट भट्ठे पर झोपड़ी के बाहर खेलते समय मझोला थाना क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी रामरूप सिंह के दो साल के बेटे प्रिंस को ईंट पथाई के लिए मिट्टी लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जान-बूझकर बेटे को कुचलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मझोला के धीमरी गांव निवासी रामरूप सिंह परिवार के साथ बिलारी के गांव पीपली चक स्थित भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता है। वह तीन माह से पत्नी स्वाति, चार साल की बेटी प्रतिज्ञा व दो साल के बेटे प्रिंस के साथ ईंट भट्ठे पर झोपड़ी बनाकर रहता है। सोमवार शाम करीब छह बजे रामरूप सिंह और स्वाति भट्ठे पर ईंटें पाथ रहे थे। उनकी बेटी झोपड़ी के अंदर थी और बेटा बाहर खेल रहा था। इसी दौरान प्रिंस ईंटों की पथाई के लिए मिट्टी का गारा लेकर आई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर उतरने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। झोपड़़ी से बाहर आई प्रतिज्ञा के रोने और पड़ोस में रहने वाली मजदूर महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक छोड़कर भाग गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही सभी मजदूर और उनके परिजन इकट्ठा हो गए। मजदूरों ने भट्ठा स्वामी और ट्रैक्टर चालक को मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन वह नहीं आए। ग्रामीणों की सूचना पर बिलारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रामरूप सिंह की पत्नी स्वाति ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने साजिश के तहत उसके बेटे को कुचलकर मारा है। उधर पुलिस का कहना है कि बालक के परिजनों की ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।