फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A case has been filed against four people for uprooting mango trees.

Moradabad News: आम के पेड़ उखाड़ने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against four people for uprooting mango trees.
डिलारी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आम के पेड़ उखाड़ने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के दौलतपुर तिगरी निवासी कल्लू सिंह ने न्यायालय में शिकायत की कि गाटा संख्या 110 रकबा 251 हेक्टेयर मौजा मानपुर तालुक सलारपुर तहसील ठाकुरद्वारा का सहखातेदार काबिज व दाखिल है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उने अफने हिस्से में 30 पेड़ आम लगाए हैं। सहखातेदारों ने पेड़ों के बीच में गन्ने की फसल की बुआई कर रखी है। पीड़ित का बेटा विपिन कुमार जंगल घूमने गया तब देखा कि सहखातेदार आम के पेड़ उखड़कर रामगंगा नदी में फेंक रहे हैं। पीड़ित के पुत्र ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी को डाक से प्रार्थना पत्र दिया तो कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मजबूर होकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रतन सिंह, भूपेंद्र सिंह, मदन सिंह व राजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed