फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A bully stopped a bus and brandished a gun to threaten a student's friend.

Moradabad News: छात्रा के दोस्त को धमकाने के लिए दबंग ने बस रोककर तमंचा ताना

Fri, 03 Apr 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A bully stopped a bus and brandished a gun to threaten a student's friend.
ठाकुरद्वारा। छात्रा के नए दोस्त को धमकाने के लिए दबंग ने अपने साथियों के साथ कॉलेज की बस को रोका। उस समय छात्रा का नया दोस्त बस में नहीं था इसलिए वह बच गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर निवासी यश ठाकुर ने ठाकुरद्वारा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मुरादाबाद के कॉलेज में उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा की दूसरे कॉलेज के छात्र जतिन राजपूत से दोस्ती थी। छात्रा ने उससे किसी वजह से दोस्ती तोड़ दी और उससे दोस्ती कर ली। इस पर जतिन राजपूत रंजिश रखने लगा। उसका आरोप है कि जतिन चौधरी कॉलेज में 31 मार्च को आया। उसने उसे और छात्रा को फोन कर कैंपस में बुलाया उसने उससे कहा कि वह छात्रा से दोस्ती खत्म कर दे उसने मना किया तो आरोप है कि उसने छात्रा का हाथ पकड़ कर खींच लिया। उसे भी धमकी दी। यश ठाकुर के अनुसार एक अप्रैल को वह बस से वापस नहीं आया। मुरादाबाद में ही रुक गया था लेकिन आरोप है कि जतिन राजपूत ने अपने दोस्त रितिक चौधरी और अन्य साथियों के साथ कॉलेज की बस को कार से पीछा कर ठाकुरद्वारा क्षेत्र में असलेमपुर बस स्टैंड पर रोक लिया। ड्राइवर से उसके बारे में पूछा और उसे नीचे उतरने को कहा। ड्राइवर के उसके बस में होने से मना करने पर दो युवक तमंचों सहित बस के अंदर घुस गए उसकी तलाश में बस को खंगाला लेकिन वह नहीं मिला। इस पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने इस मामले में जतिन राजपूत, रितिक चौधरी और अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed