फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A broken canal near Gopiwala village, water flowing

Moradabad News: गोपीवाला गांव के पास टूटी नहर, बह रहा पानी

Tue, 28 Apr 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A broken canal near Gopiwala village, water flowing
ठाकुरद्वारा। गांव गोपीवाला के पास नहर टूटने से दो दिन से सैकड़ों लीटर पानी बेकार जंगल में बह रहा है। इसके बारे में सिंचाई विभाग को पता तक नहीं है। तीन दिन पहले क्षेत्र की नहरों में तुमड़िया डैम से पानी छोड़ा गया था। अगले दिन ही गोपीवाला में नहर की एक साइड टूट गई। गांव के मनोज कुमार के खेत के सामने नहर टूटी है। उनके करीब 100 बीघा कृषि क्षेत्रफल में पानी घुस गया है। इस समय खेत खाली होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस नहर में गांव के काफी लोग कूड़ा डाल देते हैं जिससे नहर आगे बंद हो जाती है और पानी इधर-उधर ओवरफ्लो हो जाता है। सिंचाई विभाग के जिलेदार अवनीश कुमार का कहना है कि उन्हें गोपीवाला गांव के पास नहर टूटने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि यह बंकावाला माइनर की नहर है इस नहर की गोपीवाला से पहले कालेवाला के पास झाल की दीवार गिर गई थी जिसे ठीक कराया जाएगा। रमनावाला के पास भी उन्होंने नहर टूटने की जानकारी मिली है जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि गोपीवाला में यदि नहर टूटी है तो उसकी भी मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्होंने नहर में पड़े कूड़े की सफाई करा दी थी लेकिन किसी ने फिर से कूड़ा वहां डाला है तो यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed