फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A boy who was bathing with his friends at a tube well died by drowning

Moradabad News: नलकूप पर दोस्तों के साथ नहा रहे बालक की डूबकर जान गई

Sun, 01 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A boy who was bathing with his friends at a tube well died by drowning
मैनाठेर। सरकारी ट्यूबवेल पर दोस्तों के साथ नहाने गया बालक की पानी में डूबने से माैत हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी मोहम्मद अयान (12) पुत्र अकरम अपने मोहल्ले के दोस्तों के साथ तेज गर्मी के चलते नहाने के लिए जंगल की ओर चला गया जहां पर सरकारी ट्यूबवेल दिखाई दिया तो इस सरकारी ट्यूबवेल पर सभी बच्चे नहाने लगे और मौज मस्ती के साथ नहा रहे थे कि अचानक ट्यूबवेल की लाइट चली गई उसी समय मोहम्मद अयान ट्यूबवेल के पाइप के आगे अपनी कमर लगाकर खड़ा था। ट्यूबवेल बंद होने का प्रेशर इतना था कि बालक को पानी के पाइप ने अपनी ओर खींच लिया जिससे किशोर को चोट लग गई इससे पहले बालक संभल पाता वह पानी में नीचे गिर गया और उठ नहीं पाया जिससे उसकी पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।

साथ के बच्चों ने शोर मचाया तो खेतों पर काम कर रहे लोगों ने पहुंचकर पानी में डूब रहे बालक को बाहर निकाला जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बालक को निजी डॉक्टरों पर दिखाया तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया परिजन किशोर के शव को घर ले गए। वही बालक की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed