फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   a big headeach on Freedom 251

बच्चे बूढ़े और जवान, सभी परेशान

Fri, 19 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
a big headeach on Freedom 251
251 रुपये में स्मार्ट फोन...। हैरत वाली बात... एक ख्वाब सच होने जैसा...। तड़के पहर से ही साइट पर जुट गए लोग स्मार्ट फोन बुक करने की कोशिश में। कोई कस्टमर केयर, कोई फ्रीडम कंपनी की ओर से जिलों में दिए गए एजेंसी के मोबाइल पर बात करने के प्रयास में...।
विज्ञापन



कंपनी की ओर से कस्टमर केयर का नंबर डायल करते ही कट रहा था। एजेंसी एक नंबर बंद तो दूसरा लगातार बिजी ही बताता रहा। नेट पर कुछ की मेहनत रंग भी लाई। पेज खुला। शिपिंग एड्रेस डालकर सब्मिट किया तो पेज रिफ्रेश होकर वहीं पहुंच जाता जहां से प्रक्रिया शुरू होती।
विज्ञापन




सुबह से ही सर्वर डाउन था। यूजर्स परेशान रहे। कुछ की साइट खुली तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। कई बार बाय नाउ पर क्लिक करने पर खुल नहीं रही तो किसी की प्रक्रिया पेमेंट पर जाकर अटकती रही। यह तो चंद लोगों के साथ हुआ। हजारों की तादाद में लोग परेशान रहे पर साइट खुली ही नहीं। नेट से अनजान, कम पढ़े लिखे लोग कस्टमर केयर और एजेंसी के नंबरों पर काल करते रहे लेकिन वह भी नहीं लगे। वह जानना चाहते थे कि बुकिंग कैसे करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं में भी बड़ा क्रेज
251 रुपये के समार्ट फोन का महिलाओं में बड़ा क्रेज नजर आया। सस्ता और अच्छे फीचर्स के विज्ञापनों ने घर घर तहलका सा मचा दिया। बच्चों और बड़ों को नेट के जरिये मोबाइल बुक कराने के लिए महिलाओं ने दिन भर लगाये रखा। कोशिश रही कि जल्दी से बुकिंग हो जाए। कहीं साइट बंद न हो अथवा कंपनी अपनी योजना बदल न दे।




आंख खुलते ही गलियों में फ्रीडम 251 पर चर्चा
बंगला गांव निवासी महिला नीलम बताती हैं कि सुबह आंख खुलने पर वह ऊपर कमरे से छज्जे पर आईं तो देखा नीचे मुहल्ले के लोगों की भीड़ लगी थी। सुबह भीड़ देख किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों से पूछा तो आवाज आई कि 251 रुपये का मोबाइल आया है। दो दिन में बुक करा लो वरना नहीं मिलेगा। इसके बाद नीचे आकर अखबार उठाया तो विज्ञापन देखकर पूरी बात समझ में आई। उनके पति भी पूरे दिन परेशान रहे। मोबाइल बुक नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed