Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A 1.68 km-long trunk drain will be constructed on Rampur Road.

Moradabad News: रामपुर रोड पर 1.68 किमी लंबी बनेगा ट्रंक ड्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A 1.68 km-long trunk drain will be constructed on Rampur Road.
- निर्माण पर किए जाएंगे 8.64 करोड़ रुपये खर्च- बरवारा मझरा में रामपुर दोराहा के पास होगा निर्माण
विज्ञापन

- मानसून में जलभराव की समस्या दूर करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रामपुर रोड पर बरसात के पानी की निकासी की समस्या दूर करने के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) 1.68 किमी लंबा ट्रंक स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण कराएगा। इसके निर्माण पर 8.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जो गांव बरवारा मझरा में रामपुर दोराहा के पास बनेगा। इससे रामपुर रोड और आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों में बरसात के पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है।

रामपुर दोराहा स्थित गांव बरवारा मझरा के पास जलभराव की समस्या बनी रहती है। हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इस समस्या के निराकरण के लिए एमडीए ने यहां ट्रंक स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण के लिए एमडीए ने निविदा जारी कर दी है। परियोजना की अनुमानित लागत 8.64 करोड़ रुपये रखी गई है। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि बरवारा मझरा क्षेत्र में हर साल मानसून के दौरान जलभराव की समस्या रहती है। प्रस्तावित 1.68 किमी लंबा ट्रंक स्टॉर्म वाटर ड्रेन से रामपुर रोड और जीरो पॉइंट की ओर जाने वाले मार्ग की जलनिकासी व्यवस्था सुधरेगी। आसपास के गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया है कि निविदा प्रक्रिया पूरा होते ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed