{"_id":"46-33302","slug":"Moradabad-33302-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाकओवर से सेमीफाइनल में पहुंची डब्लूसीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाकओवर से सेमीफाइनल में पहुंची डब्लूसीआर
Moradabad
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अतहर खां हाकी सोसायटी मुरादाबाद को लीग में 2-0 से हराकर डब्लूसीआर भोपाल सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई। दानापुर आर्मी बिहार की टीम न आने से उसे वाकओवर का फायदा मिला है। उधर सूर्यनाथ शर्मा के शानदार गोल की बदौलत एनईआर गोरखुपर ने रामपुर हास्टल को 1-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार सुबह दस बजे से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो जाएंगे।
एनईआर गोरखपुर और स्पोर्ट्स हास्टल रामपुर का रोचक मुकाबला देखने को मिला। हालांकि 70 मिनट की जगह 60 मिनट का ही गेम हुआ। सेकेंड हाफ की शुरुआत (मैच के 33वें मिनट) में एनईआर गोरखपुर के सूर्यनाथ शर्मा ने शानदार गोल दागा। दरअसल सेंटर हाफ से खेल रहे विनय शंकर शुक्ला ने बेहतरीन पास आउट दिए जिसका सीधा फायदा एनईआर गोरखपुर ने उठाया। सेंटर हाफ में उम्दा प्रदर्शन ने उन्हें मैन आफ दि मैच बनाया। रामपुर स्पोर्ट्स हास्टल की टीम ने बराबरी का अंतिम मिनट तक प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दूसरे मैच में डब्लूसीआर भोपाल के आगे अतहर खां हाकी सोसायटी के खिलाड़ी बच्चों की तरह ही नजर आए। डब्लूसीआर में फारवर्ड खेलने वाले मो. ताज ने मैच के 7वें और 50वें मिनट में 2 गोल दागे। अतहर खां सोसायटी के 11वर्षीय खिलाड़ी मो. नवेद ने इस मुकाबले से निर्णायकों सहित दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। फारवर्ड लेफ्ट आउट खेलने वाले मो. नवेद ने डब्लूसीआर भोपाल के सीनियर खिलाड़ियों को जमकर छकाया। इस छोटे खिलाड़ी को मैन आफ दि मैच चुना गया। आरएसओ राजेश कुमार सिंह ने मैन आफ दि मैच के पुरस्कार दिए। मुख्य अतिथि हाकी के नेशनल प्लेयर रह चुके इशरत यार खां रहे। संचालन अहमद खां ने किया।
आज क्वार्टर फाइनल में मुकाबले
- पंजाब नेशनल बैंक एकेडमी बनाम उत्तराखंड
- मुरादाबाद हाकी क्लब बनाम महाराजा रणजीत सिंह हाकी एकेडमी पंजाब
- उड़ीसा सेल बनाम एनईआर रेलवे गोरखपुर
नहीं आई लखनऊ साई की टीम
मुरादाबाद। लखनऊ साई की टीम भी अतहर खां हाकी गोल्ड कप में नहीं आई। दानापुर आर्मी बिहार की तरह ही लखनऊ साई की टीम को भी सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलना था लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद पता चला कि लखनऊ की टीम भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
‘चक दे इंडिया’ वाले हबीब भी मैदान में
मुरादाबाद। हाकी पर बनी फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में हाकी खेलने वाले हबीब भी एनईआर गोरखपुर की ओर से मंगलवार को मैदान पर थे। हबीब ने चक दे इंडिया फिल्म में पाकिस्तान की ओर से शाहरुख खां के खिलाफ हाकी खेली थी। मैदान पर उन्हें देख युवा दर्शक बेहद उत्साहित नजर आए। बरेली निवासी हबीब रेलवे में हैं और एनईआर गोरखपुर से खेलते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में चक दे इंडिया फिल्म की शूटिंग चल रही थी। उस दौरान नेशनल स्टेडियम में कैंप चल रहा था। फिल्म के डायरेक्टर की नजर उसी दौरान उन पर पड़ी और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए बुला लिया।