{"_id":"46-33297","slug":"Moradabad-33297-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान की परवाह किए बिना हो रहा सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान की परवाह किए बिना हो रहा सफर
Moradabad
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छठ पूजा की भीड़ ट्रेनों में कम नहीं हो रही है। बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनाें का बुरा हाल है। स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। हालत ये है खचाखच भरी ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर डिब्बों के बीच कपलर पर सफर कर रहे हैं।
ट्रेनों में छठ पूजा पर घर जाने वालों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। रेलवे की ओर से किए गए सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। बिहार की ओर जाने वाली गाड़ियाें में हालत देखकर उसमें चढ़ने की हिम्मत नहीं हो रही। इसके बावजूद लोग इनमें सफर कर रहे हैं। टायलेट से लेकर कोच तक इतनी भीड़ है कि वहां से हवा पार नहीं हो पा रही। एक सीट पर आठ आठ लोग बैठ रहे हैं तो बर्थ पर भी सामान के बीच लोग घुसे हुए हैं। कोई कोच की जालियाें के बीच कपड़ा बांधकर उसमें ही बैठे हुए हैं। कोच में जगह नहीं मिलने पर लोग डाले पर ही बैठ गए। नींद का एक झाेंका आते ही नीचे गिरकर जान जाने की पूरा खतरा है, लेकिन फिर भी सफर किया जा रहा है।