{"_id":"46-33296","slug":"Moradabad-33296-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड के अनुशासन ने किया प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड के अनुशासन ने किया प्रभावित
Moradabad
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपदीय स्काउट गाइड की तीन दिवसीय रैली एसएस इंटर कालेज में मंगलवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता में जिले भर 75 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले ही दिन स्काउट गाइड ने विभिन्न करतब दिखाए।
जनपदीय रैली का उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एडी बेसिक अशोक कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। शुभारंभ के अवसर पर रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैली में ब्लाक, तहसील, नगर क्षेत्र की बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों की सीनियर और जूनियर 75 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला सचिव राजीव कुमार पाठक ने बताया कि पहले दिन मार्च पास्ट, कलर पार्टी, वर्दी निरीक्षण, प्राथमिक चिकित्सा और गांठ बंधन प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने परेड के साथ ही मीनार बनाकर मुख्य अतिथि का सलामी दी। स्काउट गाइड का अनुशासन दर्शनीय था। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहे। मुख्यायुक्त डा. देवेंद्र सिंह ने सभी स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन किया। जिला कमिश्नर स्काउट डा. बृजपाल सिंह और जिला कमिश्नर गाइड मधुबाला त्यागी, डा. अजीत गुप्ता, डा. वीएस यादव, डीके अग्रवाल, हिमांशु यादव, सुरेश प्रसाद तिवारी, अशोक गुप्ता, भुवनेश त्यागी, श्याम सरन श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे। संचालन वंश बहादुर ने किया।