{"_id":"46-33274","slug":"Moradabad-33274-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राईक्लीनिंग की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राईक्लीनिंग की दुकान में लगी आग
Moradabad
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। खुशहालपुर रोड पर महिलाल पब्लिक स्कूल के पास एक ड्राईक्लीनिंग की दुकान में रविवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें दुकान का दो लाख से ज्यादा का सामान राख हो गया। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
मंडी समिति के पीछे एकता कालोनी में रहने वाले दीपक राघव की खुशहालपुर रोड पर लंदन ड्राईक्लीनर्स नाम से दुकान है। रात करीब तीन बजे लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठते देखा। तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद बोर्ड पर लिखे नंबर के जरिए दुकानदार को बताया। मझोला पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले आग बुझ चुकी थी। आग में तमाम ग्राहकों के कपड़े और फर्नीचर जलकर राख हो गया।
--