{"_id":"46-33214","slug":"Moradabad-33214-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Moradabad
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अलग - अलग सड़क हादसे में शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई जबकि दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में घायल होने के बाद चार दिन से अस्पताल में भर्ती एक युवक ने भी दम तोड़ दिया। शहर में कटघर थाने के सामने एक अज्ञात वाहन के कुचलने से चंदौसी के युवक की मौत हो गई जबकि मझोली चौराहे पर एक को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दयानाथपुर निवासी रोहित (26) पुत्र ऋषिपाल सिंह अपने फुफेरे भाई सोनू पुत्र स्व. रवींद्र सिंह निवासी भीकनपुर छजलैट और शोभित पुत्र खान सिंह निवासी मौढ़ा तैय्या पाकबड़ा के साथ मुरादाबाद आया था। शुक्रवार को रात करीब ढाई बजे तीनों एक ही बाइक पर हाईवे पर जा रहे थे। मझोली चौराहे के पास एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू और शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आनन फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा हादसा कटघर थाने के सामने स्थित रोडवेज बस अड्डे के सामने हुआ। किसी अज्ञात वाहन के कुचलने से सुमित (25) पुत्र नवल किशोर निवासी मोहल्ला दर्जियान चंदौसी की मौत हो गई। हादसा रात में करीब दो बजे हुआ। उधर, हादसे में घायल होने के बाद चार दिन से अस्पताल में भर्ती कुढ़फतेहगढ़ के सराय जबलपुरी निवासी सत्येंद्रपाल सिंह (35) पुत्र भगवान सिंह की भी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।