फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जान जोखिम में डालकर बहनों ने किया सफर

जान जोखिम में डालकर बहनों ने किया सफर

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। भैयादूज पर भाई बहन के प्यार के आगे सभी चीजें छोटी साबित हुई। सफर की दुश्वारियों को झेलकर बहनें भाइयों के घर और भाई बहनों के घर पहुंचीं। इतना ही नहीं जान जोखिम में डालकर सफर पूरा किया। वहीं रेलवे और रोडवेज के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।

शनिवार को सुबह से ही सड़काें के साथ ही स्टेशन पर भीड़ भाड़ बढ़ने लगी थी। पैसेंजर ट्रेनों के देरी से चलने के कारण प्लेटफार्म पर भी यात्री जुटते चले गए। वहीं ट्रेनों के दोपहर बाद स्टेशन पर भी जबरदस्त भीड़ हो गई। जो भी गाड़ियां आईं वे पीछे से ही भरकर आ रही थीं। आगे बढ़ने के साथ ही उनमें और भीड़ बढ़ती जा रही थी। लोग जान की परवाह किए बिना ही सफर कर रहे थे। दरवाजों पर भी यात्रियों के खड़े होने के कारण कोच में घुसने के लिए भी जगह नहीं बची थी। अंदर जाने के लिए लोगों ने आपात कालीन खिड़की का प्रयोग किया। हालत ये थी कि टायलेट तक में यात्री घुसे हुए थे। दरवाजों पर लटकर सफर करने के बावजूद आरपीएफ और जीआरपी मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। जबकि दरवाजों पर सफर करने वालों को नीचे उतारने के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed