फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अतहर खां अखिल भारतीय हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ

अतहर खां अखिल भारतीय हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश की पहली स्वर्गीय अतहर खां अखिल भारतीय हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता रविवार को शुरू होने जा रही है। उद्घाटन मुकाबला उत्तराखंड और गुरुनानक क्लब बरेली के बीच राजकीय इंटर कालेज मैदान पर खेला जाएगा। जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। शनिवार को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसोसिएशन से जुड़े लोगों का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
प्रतियोगिता में उड़ीसा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। मुरादाबाद हॉकी एसोसिएशन के सचिव इकबाल खान के मुताबिक उद्घाटन मुकाबला रविवार को ढाई बजे उत्तराखंड और गुरुनानक क्लब बरेली के बीच खेला जाएगा। ज्यादातर टीमों ने मुरादाबाद पहुंचने की सूचना दे दी है। रविवार सुबह तक कई टीमों के खिलाड़ी शहर पहुंच जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पहले दिन सिर्फ एक मैच खेला जाएगा। इसके बाद हर दिन कम से कम दो मैच कराए जाएंगे। इनमें चार टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया है, इसलिए उन्हें पहले राउंड के मैच नहीं खेलने हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन से जुड़े अमान अली के मुताबिक शनिवार को राजकीय इंटर कालेज मैदान को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। मैदान पर मार्किंग के साथ ही गोल पोस्ट शिफ्ट कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए टेंट वगैरह लगा दिए गए हैं। समतलीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इलाकाई लोग बेसब्री से मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने भेजे अफीशियल
मैच में किसी तरह का विवाद खड़ा न हो, इसलिए हाकी इंडिया ने बाकायदा तौर पर अपने अफीशियल भेजे हैं। एसोसिएशन से जुड़े हारिस खान के मुताबिक मुरादाबाद पहुंच चुके अविनाश, फिरोज खान, मोहम्मद सलीम, पंकज त्यागी सभी अंपायर हाकी इंडिया के पैनल से जुड़े हैं। अफीशियल डायरेक्टर भाटिया की देखरेख में सभी मैच आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed