{"_id":"46-33187","slug":"Moradabad-33187-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर में युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर में युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा
Moradabad
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाने से चंद कदम की दूरी पर लाजपत नगर में शुक्रवार को देर शाम बाइक सवार युवकों ने युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर युवती के भाई को लात घूसों और बेल्टों से पीट दिया। सरेआम सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में लोग खौफजदा हैं। घटना के बाद शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित भाई बहन को पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के टरका दिया।
लाजपत नगर निवासी एक युवती शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने छोटे भाई के साथ पैदल ही किसी रिश्तेदार के घर जाने को निकली थी। दोनों को हाईवे पर आकर टैंपो लेना था। लेकिन इससे पहले ही सड़क पर दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने युवती पर कमेंट करना शुरू कर दिया। इसका उसके भाई ने विरोध किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। भाई को पिटता देख युवती दौड़कर पास ही स्थित थाने पर पहुंची और पुलिस वालों को घटना की सूचना दी। युवती का आरोप है कि पुलिस वाले उसकी बात सुनने के बाद भी अनसुना करते रहे। हमलावर दस मिनट तक उसके भाई को पीटते रहे लेकिन पुलिस आधा घंटा बाद ही थाने से हिली। मदद के बजाए उल्टा उसी से पूछताछ होती रही और गिड़गिड़ाने के बाद दो सिपाही मौके पर भेजे गए। तब तक हमलावर उसके भाई को पीटकर फरार हो चुके थे। युवती का आरोप है कि जब उसने एफआईआर दर्ज कराने को कहा था पुलिस वालों ने उल्टा उसी से बदसलूकी की और थाने से डपटकर भगा दिया।