फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दिवाली पर धुआं-धुआं हो गई शहर की फिजा

दिवाली पर धुआं-धुआं हो गई शहर की फिजा

Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हफ्तों चलाए गए अभियान बेअसर साबित हुए। दिवाली पर गुरुवार को ऐसी आतिशबाजी हुई कि शहर की फिजा धुआं-धुआं हो गई। इसकी वजह से न सिर्फ शहर में प्रदूषण बढ़ा, बल्कि पटाखों की तेज आवाज ने लोगों का चैन छीन लिया। चिंता की बात यह है कि पिछले साल की तुलना में इस बार प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ गई है।
शहर में पिछले साल लोको शेड और रामगंगा विहार पर मापन यंत्र लगाए गए थे। लोको शेड पर आरएसपीएम की मात्रा 270 थी, जबकि इस बार यह बढ़कर 350 पहुंच गई। हैरानी वाली बात यह है कि 15 अक्तूबर को आरएसपीएम की नार्मल मात्रा 121 थी। ऐसे में सामान्य दिन और दिवाली पर की गई जांच में आरएसपीएम की मात्रा में 229 अंकों का फर्क आया है। हालांकि सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा 51 और नाइट्रोजन की मात्रा 49 ही रही। जबकि पिछले साल दोनों की मात्रा 50 के ऊपर थी। इसी तरह रामगंगा विहार में आरएसपीएम की मात्रा 313.8 मापी गई है। जबकि सल्फर डाई आक्साइड 48 और नाइट्रोजन की मात्रा 43 पर टिकी रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पीटीसी और हिंदू कालेज में भी मापन यंत्र लगा रखे थे। पीटीसी में आरएसपीएम की मात्रा 264 मापी गई है। सल्फर डाई आक्साइड 34 और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 39 थी। इसी तरह हिंदू कालेज में आरएसपीएम की मात्रा 342 मापी गई है। सल्फर डाई आक्साइड 48 और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 53 रही।
विज्ञापन


ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ा
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली पर ध्वनि की मात्रा भी जांची। इसके लिए रामगंगा विहार और लोको शेड दो जगहों पर यंत्र लगाए गए थे। लोको शेड पर पटाखों की अधिकतम आवाज 63 डिसेबल रही। जबकि न्यूनतम 52.2 थी। इसी तरह रामगंगा विहार में पटाखों की अधिकतम आवाज 93. 6 डिसेबल थी, जबकि न्यूनतम 50.1 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना रही प्रदूषण की मात्रा
00 दिवाली पर लोको शेड में
आरएसपीएम की मात्रा-- 350
सल्फर डाई आक्साइड-- 51
नाइट्रोजन आक्साइड-----49

सामान्य दिन में
आरएसपीएम की मात्रा-----121
सल्फर डाई आक्साइड-----12.5
नाइट्रोजन आक्साइड------18.5

00 दिवाली पर रामगंगा विहार में
आरएसपीएम---------313.8
सल्फर डाई आक्साइड---48
नाइट्रोजन आक्साइड-----43

00 सामान्य दिन में
आरएसपीएम----------104
सल्फर डाई आक्साइड---12.3
नाइट्रोजन आक्साइड-----18

दिवाली पर पीटीसी में
आरएसपीएम-----------264
सल्फर डाई आक्साइड----34
नाइट्रोजन आक्साइड------39

00 सामान्य दिन में
आरएसपीएम-------------122
सल्फर डाई आक्साइड------12
नाइट्रोजन आक्साइड-------18

00 दिवाली पर हिंदू कालेज में
आरएसपीएम--------------342
सल्फर डाई आक्साइड------48
नाइट्रोजन आक्साइड--------53

00 सामान्य दिन में
आरएसपीएम-------------- 156
सल्फर डाई आक्साइड--------15
नाइट्रोजन आक्साइड----------19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed