{"_id":"46-33136","slug":"Moradabad-33136-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, दो जख्मी
Moradabad
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगवानपुर। कांठ रोड पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो किशोर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गए। दोनों को गंभीर हालत में कासमास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया। दोनों किशोरों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
मंगलवार को अगवानपुर निवासी किशोर तालिब (16) और शोएब (14) बाइक से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। रेलवे क्रासिंग के पास मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने वाहन को हाईवे पर वापस मोड़ना चाहा। तभी बाइक सवार दोनों किशोर नियंत्रण खो बैठे और बाइक समेत सीधे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसे। घटना के बाद भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को कासमॉस अस्पताल में भर्ती कराया। तालिब की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।