फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। इस वर्ष कर्तव्य की राह पर चलते हुए देश के 653 जांबाज पुलिस वाले शहीद हो गए। पुलिस स्मृति दिवस पर जब उनकी गाथा सुनाई गई तो हर आंख नम तो हुई लेकिन गर्व की अनुभूति से चेहरा दमक उठा। शहीदों की विधवाओं को अकादमी के डीजी नासिर कमाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन वीर साथियों का शौर्य, साहस एवं आत्मोत्सर्ग आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य परायणता की प्रेरणा देता रहेगा।

पुलिस महकमे में इक्कीस अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। आज के दिन उन वीर शहीद पुलिसजनों को याद किया जाता है जिन्होंने 21 अक्तूबर वर्ष 1959 में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्राणों का बलिदान कर दिया था। पुलिस अकादमी में स्थित शहीद स्मारक पर सुबह के वक्त सभी पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। यहां अकादमी के डायरेक्टर और एडीजी नासिर कमाल ने बताया आज के दिन उन वीर शहीदों को याद किया जाता है जो अपने कर्तव्य की राह पर कुर्बान हो गए थे। उन्होंने शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के नामों की सूची भी यहां पढ़कर सुनाई। उत्तर प्रदेश में कुल 126 पुलिस कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इनमें इंसपेक्टर 3, कंपनी कमांडर 1, उपनिरीक्षक एम 3, उपनिरीक्षक 7, एसआई रेडियो 1, सहायक उप निरीक्षक एम 3, उप निरीक्षक 4, मुख्य आरक्षी 13, आरक्षी 85, आरक्षी चालक 4, फायरमैन 1 और महिला आरक्षी एक है। एडीजी नासिर कमाल ने यहां शहीद पुलिस कर्मी राकेश की पत्नी बाला देवी, शहीद वीर सिंह की पत्नी गंगा देवी और शहीद राकेश की पत्नी शशि लता को 5000 की रकम और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान आईजी पीएसी ब्रजभूषण, डीआईजी गुलाब सिंह, डीआईजी पीटीएस रघुवीर लाल, डीआईजी अकादमी दीपक शर्मा, डीआईजी उदय प्रताप सिंह, एसएसपी लव कुमार और कमांडेंट राहुल समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed