फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पूर्व मंत्री के बेटे पर लूट का मुकदमा

पूर्व मंत्री के बेटे पर लूट का मुकदमा

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। पूर्व मंत्री हाजी अकबर का डाक्टर बेटा लूट में फंस गया है। कुंदरकी पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे और उसके दो साथियों के खिलाफ मारपीट और लूट की एफआईआर दर्ज की है। हाजी अकबर ने घटना को फर्जी बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

कुंदरकी थाना क्षेत्र में डोमघर निवासी मंसूर अहमद पुत्र ताहिर हुसैन ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया है कि रविवार को वह बगरौआ में शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। हाथीपुर चित्तू गांव के पास पहुंचने पर शिफ्ट डिजायर कार को बाइक के आगे लगाकर तीन लोगों ने उसे रोक लिया। एफआईआर में आरोप है कि कार से उतरे पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन के छोटे बेटे नईम और उसके दो अज्ञात साथियों ने पहले मारपीट की और बाद में पर्स छीन लिया। पर्स में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए और कागज मौके पर ही फाड़कर डाल दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन का कहना है कि मुकदमा राजनीति से प्रेरित है उनका बेटा नईम चीन से एमबीबीएस करके लौटा है वह लूट जैसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed