{"_id":"46-33037","slug":"Moradabad-33037-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंढापांडे में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंढापांडे में दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
Moradabad
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे के हिरनखेड़ा गांव में शुक्रवार रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें दो सगे भाइयों को छर्रे लगे। लहूलुहान हालत में दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।
हिरनखेड़ा गांव में रहने वाले सुग्रीव कुमार और मुकेश सिंह के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम मुकेश का भाई वीरेश घर के बाहर बैठकर अपने साथियों से बातचीत कर रहा था। बताया जा रहा है कि तभी सुग्रीव की मुकेश के चचेरे भाई जितेंद्र से नोकझोंक हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। लड़ाई में वीरेश भी बीचबचाव करने पहुंचा। आरोप है कि तब सुग्रीव पक्ष के लोगों ने उसे डंडों से पीटा। मुकेश पहुंचे तो उन पर फायर कर दिया। इसमें मुकेश और वीरेश को छर्रे लगे।
सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंची। हमलावर फरार हो गए। बाद में वीरेश की ओर से सुग्रीव, अवनेश, मुनेश पुत्रगण धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। घायलों की हालत भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
--