फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज से बाजारों में वाहनों की नो एंट्री

आज से बाजारों में वाहनों की नो एंट्री

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। रोशनी के त्योहार दीपावली पर बाजारों में रौनक बढ़ते ही पुलिस अफसरों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी। शनिवार को एसएसपी ने पैदल पूरे बाजार का निरीक्षण किया और सुरक्षा के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगवाने और यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।

दीपावली पर हर साल तीन दिन पहले से ही शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़भाड़ शुरू हो जाती है। ऐसे में वाहनों की भेड़चाल के बीच खरीदारी में लोगों को दिक्कत आती है। इस बार रविवार से रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार की गई है। दीपावली वाले दिन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एसएसपी लव कुमार ने कोतवाली में बाजार के प्रमुख व्यापारियों और नेताओं के साथ बैठक भी की। उन्हें समझाया कि ग्राहकों को अपनी दुकान के आगे वाहन खड़ा करने के लिए न कहें। त्योहार तक अगर बाजार में खडे़ किसी वाहन से दिक्कत हुई तो उन्हें तत्काल सीज किया जाएगा। भले ही वाहन चालक के पास गाड़ी के कागजात हों। एसएसपी ने बताया कि सादे कपड़ों में महिला और पुरुष सिपाहियों को भी तैनात किया जा रहा है। ताकि लूट, चोरी, छिनैती की घटनाएं न हों।
विज्ञापन

--
यहां होगा वन वे
इंपीरियल तिराहे से चार पहिया, मोटरसाइकिल आदि वाहन बुधबाजार की ओर नहीं जाएंगे।
गुरहट्टी से टाउनहाल की तरफ स्कूटर, रिक्शा, आटो आदि कोई वाहन नहीं जाएगा, उधर से आ सकेंगे।
ताड़ीखाना से बुधबाजार की ओर भी वाहन नहीं जाएंगे, उधर से वापस आ सकेंगे।
चौमुखा पुल, अमरोहा गेट, मंडी चौक से वाहन संभली गेट, भट्टी स्ट्रीट, असालतपुरा होकर बुधबाजार जाएंगे।
एस कुमार चौराहे से मंडी चौक की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा, उधर से वाहन आ सकेंगे।
एस कुमार चौराहे से ट्रैफिक गोकुलदास कालेज, पान दरीबा होकर मंडी चौक पर जाएगा।
पान दरीबा से गुजराती मोहल्ला, गोकुलदास की ओर वाहन नहीं गुजरने दिए जाएंगे।
तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की ओर वाहन नहीं आएंगे, लेकिन चौमुखा पुल से तहसील स्कूल जाएंगे।
संभली गेट से मंडी चौक की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ट्रैफिक इंद्रा चौक, बर्फखाना होते हुए संभली गेट जाएगा।
कटरानाज व बुद्धबाजार के बीच पैदल यात्री प्रवेश कर सकेंगे। कटरानाज से चौमुखा पुल की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
अमरोहा गेट से कटरानाज की ओर से किसी प्रकार का यातायात नहीं होगा।
कार, बुग्गी, बैलगाड़ी जैसे वाहन गुरहट्टी, चौमुखा पुल, अमरोहा गेट, मंडी चौक से बाजार में नहीं जाएंगे।
बाजार क्षेत्र से जुड़ने वाली गलियों पर भी ड्यूटी लगेगी, वहां से भी वाहन नहीं गुजरने दिए जाएंगे।
--
यहां बनेगी पार्किंग
जेल के बगल में पड़ी खाली जगह पर
तहसील स्कूल पर
इंपीरियल तिराहे पर एमडीए पार्किंग स्थल
असालतपुरा चौराहे पर फल मंडी में
मंडी चौक पर
पुराना जिला अस्पताल का मैदान
जीआईसी कालेज मुगलपुरा
घास मंडी जैन धर्मशाला के सामने
ताड़ीखाना तिराहे पर
--
यहां वाहनों पर प्रतिबंध
गुरहट्टी चौराहे से गंजबाजार की ओर
कटरानाज से चौमुखा पुल की ओर
एसकुमार चौराहे से मंडी चौक की ओर
कंबल का ताजिया से मंडी चौक
नीम की प्याऊ वाली गली
बुधबाजार से टाउन हाल की ओर
तहसील स्कूल से चौमुखा पुल
संभली गेट से मंडी चौक के बीच
बुधबाजार से कटरानाज की ओर
असालतपुरा से अमरोहा गेट की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed