{"_id":"46-32954","slug":"Moradabad-32954-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना चौकी पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना चौकी पर ग्रामीणों का हंगामा
Moradabad
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। ठाकुरद्वारा के बंदे वाली मढ़ैय्या गांव से लापता किसान अरविंद कुमार की बरामदगी के लिए किसानों ने बुधवार को आशियाना पुलिस चौकी पर हंगामा किया। किसानों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए।
बंदे वाली मढ़ैय्या निवासी अरविंद कुमार विश्नोई पुत्र जयप्रकाश सोमवार सुबह घर से अपनी दवा लेने के लिए निकला था। लेकिन रात को घर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी बाइक आशियाना पुलिस चौकी पर खड़ी मिली थी। बुधवार सुबह आशियाना पुलिस चौकी पहुंचे ठाकुरद्वारा क्षेत्र के किसानों ने जमकर हंगामा किया। लापता किसान की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया।