फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाईवे के लुटेरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम

हाईवे के लुटेरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 10 May 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 10 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। भूसी लेने लखीमपुर जा रहे कुंदरकी के एक कारोबारी से गुरुवार देर रात रामपुर हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने विरोध करने पर गन प्वाइंट पर कारोबारी और उनके ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात से खलबली मच गई। सूचना पर तीन थानों की फोर्स पहुंची। चेकिंग कराई गई। लेकिन कार सवार बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
कुंदरकी के हाथीपुर चित्तू गांव निवासी मुदस्सिर हुसैन भूसी सप्लाई करते हैं। गुरुवार रात मुदस्सिर हुसैन मुजफ्फरनगर की एक मिल में भूसी डालकर लखीमपुर और माल लाने के लिए जा रहे थे। ट्रक उनका चालक उस्मान चला रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे जब ट्रक बाईपास टोल रोड से होता हुए रामपुर की ओर बढ़ा, तभी पीछे से आई सफेद रंग की कार में सवार युवकों ने साइड लगने की बात कहकर हाथ देकर ट्रक को रुकवा लिया। कार से चार बदमाश तमंचे लेकर निकले और आते ही उन्होंने मुदिस्सर और ट्रक चालक उस्मान को गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीटा और मुदस्सिर की जेब से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए। आठ-दस मिनट में ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद मुदस्सिर ने कंट्रोल रूम को फोन किया। करीब एक घंटे बाद कुंदरकी, कटघर, मूंढापांडे थाने की पुलिस पहुंची। अफसरों ने भी पीड़ितों से जानकारी ली। देर रात कारोबारी ने कटघर थाने में तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बदमाशों का इरादा नहीं भांप पाए व्यापारी
कार सवार बदमाशों ने ट्रक के करीब आने पर चालक को यह कहते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं कि उसने ट्रक से उनकी कार में साइड मार दी है। पीछे बैठे युवक ट्रक रोकने और नुकसान की भरपाई करने के लिए कह रहे थे। ट्रक रोकते ही बदमाशों ने फुर्ती से दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश दोनों को उतारकर सड़क किनारे ले आए। जान से मारने की धमकी भी दी।
--
पाकबड़ा से ही पीछे लगे थे बदमाश
ट्रक चालक उस्मान ने बताया कि मुजफ्फरनगर के बाद उसने ट्रक को पाकबड़ा में एक होटल पर रोका। वहां खाना खाने के बाद वह लखीमपुर के लिए चले थे। मैनाठेर और कुंदरकी थानों की सीमा में हाईवे पर काफी वाहन गुजर रहे थे। लेकिन जैसे ही वह जीरो प्वाइंट कटघर की ओर बढ़े, वाहनों की तादात कम हो गई। तभी कार सवार ओवरटेक करते हुए आगे आए और ट्रक रुकवा लिया। माना जा रहा है कि कार सवार पाकबड़ा से ही पीछे लग गए थे।

--
मझोला में तेल लूट का खुलासा बाकी
कुछ दिन पहले इसी तरह से कार सवारों ने मझोला क्षेत्र में हापुड़ से रवींद्र आयल कंपनी के तेल से भरे पीपे लूट लिए थे। 900 पीपे लेकर ट्रक रामपुर जा रहा था। हालांकि पुलिस ने करीब 500 पीपे तेल बरामद कर लिया था। लेकिन अभी तक बाकी माल और लुटेरे नहीं पकड़े गए। पुलिस अब तक उन बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि उस वारदात में भी लुटेरों के डिडौली या पाकबड़ा के होने की बात कही जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed