{"_id":"46-28104","slug":"Moradabad-28104-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू कालेज के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू कालेज के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला
Moradabad
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कालेज के प्रोफेसर डा. वीके वत्स पर कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर हमला कर दिया। हमले के पीछे कालेज में नकल कराने से रोके जाने का मामला बताया जा रहा है। दिन में आरोपी युवक धमकी देकर कालेज से गए थे। देर रात घर जाकर उन्होंने मारपीट की। युवकों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विश्वविद्यालय की परीक्षा में शाम की पाली में डा. वीके वत्स केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। परीक्षा के दौरान ही करीब साढ़े पांच बजे प्रोफेसर डा. वीके वत्स, डा. जीडी शुक्ला और डा. एचआर सिंह कैंपस में निरीक्षण कर रहे थे। तभी कालेज में सैनी बस्ती की ओर कुछ लड़के खड़े दिखे। डा. वत्स ने बताया कि जब लड़कों से पूछा कि वे ताला लगा होने के बावजूद अंदर कैसे आ गए तो वे बहस करने लगे। सभी को वहां से बाहर कर दिया गया। लेकिन जाते-जाते उन्होंने शिक्षकों को अंजाम भुगतने की धमकी दी। प्रो. वत्स ने उनमें से एक युवक मुदित उपाध्याय को पहचान लिया।
डा. वीके वत्स ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे साकेत कालोनी उनके घर की घंटी बजी। वे दरवाजा खोलने के लिए आए, तभी बाहर का गेट खोलकर तेजी से अंदर आए एक युवक ने उनके मुंह पर मुक्का मार दिया। जब तक वे संभल पाते, बाकी युवकों ने लात घूंसों से पीटा। प्रो. वत्स ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। तब युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रोफेसर ने मुदित को तमंचा लहराकर भागते देखा। पिटाई से प्रो. वत्स के मुंह और कान से खून निकल आया। फोन करके उन्होंने साथियों को बुलाया। सभी ने उनके साथ जाकर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखाया।
विज्ञापन
--
प्रोफेसर पर हमले की तहरीर आई है। मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली इंस्पेक्टर को निर्देश दिए थे। वह बुधबाजार में एक दुकान से पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।-- महेंद्र यादव, एसपी सिटी
--
शराब की दुकान पर भी युवक ने किया हंगामा
प्रोफेसर पर हमला करने के बाद आरोपी ने बुधबाजार में एक शराब की दुकान पर भी हंगामा काटा। एक ग्राहक के साथ मारपीट की। तब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सैनी बस्ती का दबंग बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी मारपीट की कई शिकायतें आ चुकी हैं।