फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फेसबुक पर बनाया छात्रा का अश्लील एकाउंट

फेसबुक पर बनाया छात्रा का अश्लील एकाउंट

Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने एमए की एक छात्रा का अश्लील एकाउंट बना डाला। छात्रा के ओरिजनल एकाउंट से उसकी फोटो, कॉपी करके अश्लील तस्वीरें तैयार की गईं। कई दिनों से छात्रा डिप्रेशन में है। उसके पास लगातार अश्लील फोन आ रहे हैं। परेशान होकर शुक्रवार को परिजनों के साथ छात्रा एसएसपी आफिस पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला साइबर सेल के हवाले किया गया है।
गांधीनगर में रहने वाले एक रिटायर्ड आर्मी अफसर की बेटी मेरठ के किसी कालेज से एमए की छात्रा है। गलशहीद क्षेत्र की एक रीयल एस्टेट कंपनी में वह एकाउंटेंट के तौर पर काम कर रही है। छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक उसके एक दोस्त का फोन आया, जिसने बताया कि फेसबुक पर छात्रा के नाम से ही एक और एकाउंट भी बना हुआ है। इसमें छात्रा की अश्लील तस्वीरें लगाई गई हैं। यही नहीं, आईडी बनाने वाले ने नीचे छात्रा का नंबर भी लिखा है।
विज्ञापन

छात्रा ने तुरंत एकाउंट चेक किया तो परेशान हो गई। फेसबुक इंडिया को मैसेज करके इस एकाउंट को डिलीट करने की रिक्वेस्ट भी भेजी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को वह एसएसपी से मिली। परिजनों ने कहा कि वह इस तरह की हरकत करने वाले को पकड़वाना चाहते हैं। तब एसएसपी ने मामला साइबर सेल के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नर्सिंग छात्रा के साथ भी हुई थी घटना
कुछ दिन पहले इसी तरह की वारदात एक नर्सिंग छात्रा के साथ भी हुई थी। नर्सिंग छात्रा के एकाउंट को हैक करके साइबर अपराधियों ने उसकी वाल पर भी उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी थीं। छात्रा ने पाकबड़ा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब तक पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई। अब तक यह भी पता नहीं लगा पाई कि आखिर तस्वीरें अपलोड करने वाले शख्स ने कौन सा आईपी (इंटरनेट प्रोटोकाल) एड्रेस यूज किया था?
--
रहें सावधान--
सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल करते समय पासवर्ड सेव न करें।
अपनी प्राइवेट फोटो, पर्सनल डिटेल आदि सामग्री को दूसरों से शेयर न करें।
सिक्योरिटी आप्शन में जाकर फोटो, डिटेल आदि को डिसएबल्ड कर दें।
साइबर कैफे में सोशल नेटवर्किंग साइट्स सोच समझकर खोलें।
कई बार विंडो पर कई आईडी और पासवर्ड सेवर साफ्टवेयर भी ओपन रहते हैं।
अपना पर्सनल लैपटाप, पर्सनल कंप्यूटर अंजान व्यक्तियों से शेयर न करें।
कोशिश करें कि बैंक एकाउंट नंबर, पासवर्ड जैसी चीजें फेसबुक, ट्विटर पर न रखें।
हैकिंग या फेक एसएमएस, काल आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed