{"_id":"46-26580","slug":"Moradabad-26580-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती मामले में चौकी इंचार्ज को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती मामले में चौकी इंचार्ज को हटाया
Moradabad
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। कटघर शिवपुरी की आयल फर्म में डकैती मामले में कप्तान ने दस दिन बाद कार्रवाई की। लापरवाही बरतने में चौकी इंचार्ज लाजपतनगर सिद्धार्थ तोमर को हटा दिया गया। उन्हें कुंदरकी भेजा गया है। हालांकि एसएसपी ने स्थानांतरण का आदेश काफी पहले ही टाइप करवा लिया था।
बाइस लाख की डकैती में पुलिस ने पहले फर्म मालिक को ही फंसाने की साजिश रची थी। कप्तान को भी पूरी फर्जी कहानी सुना दी गई थी। लेकिन बाद में मामला खुल गया। जांच प्रभावित न हो, इस वजह से एसएसपी ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन शुक्रवार को चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया। यही नहीं, बताया जा रहा है कि सपा नेता ने भी चौकी इंचार्ज की शिकायत की थी। उधर, मामले में पुलिस ने पुराने चौकीदार से पूछताछ के बाद तीन लोगों को पकड़ा है। जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
--