फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हार के साथ खत्म हो गया यूपी का सफर

हार के साथ खत्म हो गया यूपी का सफर

Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। 62वें वालीबाल नेशनल चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु से 3-0 से मिली शिकस्त के साथ ही यूपी की महिला टीम का सफर भी समाप्त हो गया है। वहीं यूपी ब्वायज की टीम बेस्ट-8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी और राजस्थान से हारने के बाद मुकाबले से बाहर हो गई थी।

शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत के लिए टीमों के बीच जबर्दस्त जंग देखने को मिली। नेक टू नेक फाइट से हर मैच रोमांच के चरम तक पहुंचा और दर्शकों ने भी इसका भरपूर आनंद लिया। संघर्षपूर्ण मुकाबलों के पुरुष वर्ग में केरल, उत्तराखंड, सर्विसेज के साथ ही तमिलनाडु की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं महिला वर्ग से रेलवे, हरियाणा, तमिलनाडु और केरल ने क्वार्टर फाइनल की बाधा को पार कर अगले दौर में प्रवेश किया है। उत्तराखंड ने बेहतर स्मैश की बदौलत 3-1 से हरियाणा को हराया। हरियाणा ने सेंटर ब्लाक सूबे सिंह के एनर्जेटिक गेम की बदौलत उत्तराखंड पर तेज आक्रमण किए। दूसरे सेट में दोनों टीमों के बीच नेक टू नेक फाइट हुई जहां शानदार खेल की बदौलत उत्तराखंड ने मैच में वापसी की। इसके बाद लगातार तीन सेट में उत्तराखंड ने हरियाणा को शिकस्त देते हुए 22-25, 26-24, 25-22 और 25-19 के अंतर से पराजित किया। इसी तरह बेहद संघर्ष पूर्ण मुकाबला केरल और पंजाब के बीच भी हुआ। यहां केरल ने पंजाब को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का परिणाम
पुरुष वर्ग
केरल बनाम पंजाब 3-2
उत्तराखंड बनाम हरियाणा 3-1
सर्विसेज बनाम रेलवे 3-0
तमिलनाडु बनाम राजस्थान 3-0

महिला वर्ग
रेलवे बनाम कर्नाटक 3-0
हरियाणा बनाम पश्चिम बंगाल 3-2
तमिलनाडु बनाम यूपी 3-0
केरल बनाम पंजाब 3-0


सेमीफाइनल में आज (शुक्रवार) के मुकाबले
12-30 बजे से शुरू होंगे मैच

पहला मैच- केरल बनाम उत्तराखंड
दूसरा मैच- रेलवे बनाम हरियाणा
तीसरा मैच- सर्विसेज बनाम तमिलनाडु
चौथा मैच- तमिलनाडु बनाम केरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed