{"_id":"46-26574","slug":"Moradabad-26574-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
Moradabad
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। राशन कार्ड के नवीनीकरण में जनता को हो रही परेशानियों पर जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए कांग्रेसियों ने व्यावहारिक तरीका अपनाए जाने की आवाज उठाई है। महानगर अध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि जिला पूर्ति कार्यालय में नवीनीकरण के आवेदन फार्म बार बार भरवाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। प्रारूप बदल दिया जाता है। इसकी प्रविष्टियां भी अव्यवहारिक एवं कठिन हैं। इसे सरल किया जाना ही उचित होगा ताकि आम आदमी अपना आवेदन फार्म भर सके। इसी के साथ राशन डीलरों पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए ऐसी डीलरों और उनके साथ लिप्त पूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर अनूप दुबे, शकील चौधरी, सुधीर पाठक, नरेंद्र मिश्रा, मुमताज कुरैशी, नासिर हुसैन गयूर अंसारी, शहजाद खां, अनुराग शर्मा, शुभम कुमार, सतीश दिवाकर, मुकेश मिश्रा, जमील अंसारी आदि मौजूद थे।