{"_id":"46-18687","slug":"Moradabad-18687-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के हक पर डाका नहीं पड़ने दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के हक पर डाका नहीं पड़ने दूंगा
Moradabad
Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर विधायक यूसुफ अंसारी ने साफ कहा कि वह अपने शहर में गरीबों के साथ कोई छल नहीं होने देंगे। अरसे से शिकायतें मिल रही थीं कि कार्ड धारकों को मिट्टी का तेल कम दिया जा रहा है। जब डीलरों से पूछते तो वह कह देते थे कि डिपो से ही कम आया है। लिहाजा उन्होंने चेकिंग शुरू कराई। अब जब इन लोगों को लगा कि गड़बड़ी उजागर होगी तो उनके खिलाफ खड़े हो गए। लेकिन इससे उनका अभियान रुकेगा नहीं। वह किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। पूरे मामले को शासन तक लेकर जाऊंगा। सप्लाई विभाग के जो अफसर गड़बड़ी करा रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। शहर विधायक ने कहा है कि वह पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम कर रहे हैं। शहर उनके साथ है। लोग जानते हैं कि वह उनकी ही लड़ाई लड़ रहे हैं।