फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   केजीके कालेज के पास महिला को लूटा

केजीके कालेज के पास महिला को लूटा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। लाइनपार स्टेशन के पीछे सब्जी लेने गईं एक महिला को केजीके कालेज के पास बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। घटना के बाद महिला को बेहोश पड़ी देख भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस आई और रिक्शे पर महिला को लेकर उनके घर पहुंची। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की चेन, कुंडल और नगदी गायब थी। हैरत की बात यह रही कि घटनास्थल से रामतलैया चौकी महज 100 मीटर की दूरी पर है।
हनुमाननगर निवासी सुरेशचंद्र शर्मा की पत्नी गायत्री देवी (56) शनिवार अपरान्ह करीब तीन बजे घर से निकली थीं। जैसे ही वह केजीके कालेज के पास पहुंची, अज्ञात बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बदमाश उनके गले से चेन, कुंडल और पर्स लूट ले गए। घटना के बाद भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एक दूसरी महिला ने पहचानकर पुलिस को गायत्री देवी के घर का पता बताया। पुलिस करीब साढ़े छह बजे उन्हें रिक्शे से घर छोड़ने आई। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन बेहोशी की अवस्था में गायत्री को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अक्सर गायत्री देवी अकेले ही सब्जी मंडी जाती थीं। केजीके कालेज के पास सुनसान जगह पाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लोगों ने बताया कि जिस जगह पर वारदात हुई, वहां से चौकी की दूरी 100 मीटर से ज्यादा नहीं। लेकिन पुलिस को आने में तीन घंटे लग गए। यही नहीं, देर रात तक महिला को होश नहीं आया। पुलिस भी महिला को घर छोड़ने के बाद उनका हाल जानने नहीं पहुंची। अधिकारियों ने घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भीड़ भरी मंडी में वारदात
पुलिस का खौफ अब बदमाशों में नहीं रहा। भीड़ भरी सब्जी मंडी से चंद दूरी पर उन्होंने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। जबकि कुछ दूरी पर रामतलैया चौकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंडी में कभी भी पुलिस की सुरक्षा नहीं दिखाई देती।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed