{"_id":"46-17692","slug":"Moradabad-17692-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट हाउस में जुटा था सपाई अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किट हाउस में जुटा था सपाई अमला
Moradabad
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को सर्किट हाउस में सपाई अमला जुटा रहा। मंत्री और विधायकों के साथ ही सपा के नेता भी पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव से मिलने वालों की होड़ सी मची थी। जब भीड़ बढ़ी तो शिवपाल ने कुछ पदाधिकारियों को डांटा भी।
संभल जिले की जिला योजना फाइनल करने पहुंचे थे शिवपाल सिंह यादव। वह भले ही सर्किट हाउस में दोपहर को पहुंचे थे लेकिन सपा नेताओं का जुटना सुबह से ही शुरू हो गया। राज्यमंत्री नवाब इकबाल हुसैन, हाजी इकराम कुरैशी, विधायक हाजी इरफान, रिजवान अहमद, यूसुफ अंसारी, पिंकी यादव, जिलाध्यक्ष मनमोहन सैनी, महानगर अध्यक्ष शुऐब पाशा, जयवीर सिंह यादव, संजीव यादव, राजकुमार प्रजापति, संजीव चौधरी, जुबैर असद, उबेद इकराम, शकील खां, तुंगीश यादव और सतपाल सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन