{"_id":"46-17675","slug":"Moradabad-17675-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुलदास में नामांकन को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुलदास में नामांकन को लेकर विवाद
Moradabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोकुलदास में नामांकन प्रक्रिया विवादों में घिर गई। छात्रा ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसने नामांकन पत्र नहीं भरने देने का आरोप लगाया। वहीं कालेज प्रशासन ने उसके अयोग्य घोषित कर दिया था।
कालेज में नामांकन के दौरान छात्रा फौजिया परवीन को कालेज में घुसने से रोक दिया गया। जबकि वह लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। प्रिंसिपल और चुनाव समिति ने उसे कालेज में घुसने भी नहीं दिया। जिसके चलते वह नामांकन नहीं कर सकी। इसके बाद छात्रा अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गई। वहां नारेबाजी कर कालेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। उसके साथ बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। फौजिया का कहना था कि उसके पक्षपात किया गया। इतना ही नहीं सपा की प्रत्याशी को जिताने के लिए उसे नामांकन तक नहीं करने दिया गया। इतना ही नहीं उसने कालेज प्राचार्या और स्टाफ पर समाजवादी छात्र सभा की प्रत्याशी को जिताने का भी आरोप लगाया। हालांकि कालेज प्रशासन ने उसके आरोपों को नकार दिया। चुनाव लड़ने की योग्यता नहीं होने के कारण उसे नामांकन नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन