{"_id":"46-17622","slug":"Moradabad-17622-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बिजली कर्मियों को महिलाओं ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बिजली कर्मियों को महिलाओं ने दौड़ाया
Moradabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगलवार को देर रात हादसे के बाद दौलतबाग बिजली घर पूरी तरह बंद रहा। रात करीब दो बजे बिजलीघर चालू करने पहुंचे कर्मचारियों को आक्रोशित महिलाओं ने दौड़ा दिया। दिन में भी बिजली घर को चालू नहीं होने दिया गया। देर शाम बिजली घर को चालू किया जा सका।
शाम करीब पौने नौ बजे दौलतबाग से तीन फीडरों के लिए शटडाउन लिया गया। हादसा होने के बाद आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों को भाग बिजलीघर को बंद कर दिया था। मृतक मंगला के पिता पेट्रोलमैन नन्हें बिजलीघर की रखवाली करता रहा। हंगामे के शांत होने के बाद रात करीब दो बजे अधिकारियों ने बिजलीघर को चालू करने के लिए कर्मचारियों को भेजा लेकिन पुलिस की मौजूदगी के बाद भी आक्रोशित महिलाओं ने इन कर्मचारियों को भगा दिया। सुबह जाम लगने के बाद बिजलीघर को चालू करने का प्रयास किया लेकिन तब भी आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों को पावर हाउस में घुसने नहीं दिया। महकमे के अफसरों ने जिला प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद देर शाम करीब साढ़े पांच बजे बिजली चालू हो सकी। इससे बंगलागांव, दौलतबाग, मालतीनगर, दसवांघाट, डिप्टीगंज, झब्बू का नाला, नागफनी, चौरासी घंटा, रानी का फाटक, किसरौल, नबावपुरा कहारों का मंदिर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन