{"_id":"46-17613","slug":"Moradabad-17613-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अफजल गुरू को भी फांसी पर लटकाओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अफजल गुरू को भी फांसी पर लटकाओ’
Moradabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिवसेना और राष्ट्रीय जनता दल ने आतंकी अजमल कसाब की फांसी पर पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया है। इसके साथ ही मांग की है कि जेल में बंद आतंकी अफजल गुरू को भी बिना देरी के फांसी पर लटकाया जाए।
राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने की खुशी में प्रकाश नगर चौराहे पर पटाखे छोड़े। आतिशबाजी के साथ ही राजद कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। डा. तुरैहा ने कहा कि ये सरकार का देर लिया गया सही फैसला है। सरकार को अब संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू को भी फांसी पर लटका देना चाहिए। इस मौके पर अशोक कश्यप, बाबू लाल सैनी, मनीष तुरैहा, मीना त्यागी, रमा यादव, आशा शर्मा, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर, शिवसेना ने आवास विकास में बैठक कर कसाब की फांसी पर खुशी जताई। इस मौके पर सत्यवीर सिंह, राजीव गांधी, अनिल विश्नोई, राम भरोसे, अंकित, महेश, बिल्लू आदि उपस्थित रहे। शिवसेना के पार्षद अमित सक्सेना की अगुवाई में भी शिवसैनिकों ने कसाब की फांसी पर खुशी मनाई। मांग रखी कि आतंकी अफजल गुरू को भी जल्द फांसी पर लटकाया जाए।
विज्ञापन