{"_id":"46-17592","slug":"Moradabad-17592-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी की आईपीएस अफसर से धोखाधड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनी की आईपीएस अफसर से धोखाधड़ी
Moradabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोबाइल का डाटा सुरक्षित करने के नाम पर अब मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को चूना लगा रही हैं। इस बार कंपनी की धोखाधड़ी का शिकार एक आईपीएस अफसर हुए हैं। लखनऊ के वायरलेस हेड क्वार्टर में तैनात अधिकारी के मोबाइल पर कंपनी ने एक मैसेज भेजकर उनका 20 रुपये का बैलेंस काट लिया। अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
वायरलेस हेड क्वार्टर में रूल्स एंड मैनुअल्स एसपी के पद पर तैनात अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मंगलवार दोपहर अचानक मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें 20 रुपये बैलेंस कटने की जानकारी थी। मैसेज पढ़ा तो उसमें डाटा सुरक्षित किए जाने की बात लिखी थी। साथ ही इजीवाल्ट सर्विस का प्रयोग होने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने जब अपनी पत्नी से मोबाइल चेक करने को कहा तो उनके मोबाइल पर भी ऐसा ही मैसेज आया था, जिससे उनके 20 रुपये का बैलेंस भी कट गया था। एसपी ने बताया कि हम दोनों के पास बीएसएनएल का नंबर है।
विज्ञापन
घटना के बाद एसपी ने मैसेज भेजने वाली इलीवाल्ट सर्विस कंपनी के साथ बीएसएनएल के खिलाफ भी थाने में तहरीर दी। साथ ही धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाते हुए जांच को कहा। अमिताभ ठाकुर ने बताया कि आए दिन कंपनी की ओर से ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
--
अब तो मैसेज खोलने पर भी बैलेंस गायब
कंपनियों का आटोमैटिक सिस्टम ग्राहकों को बिना मांगे ही सर्विस एक्टीवेट कर रहा है। मोबाइल पर कंपनी की ओर से आया मैसेज खोलते ही सर्विस एक्टीवेट हो रही है। इससे ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि नियमानुसार बिना मांगे कंपनियां किसी प्रकार की सर्विस का मैसेज भी ग्राहकों को नहीं भेज सकतीं। कई बार रिंगटोन, होरोस्कोप आदि सर्विस लग जाती हैं।
--
रखें सावधानी
- मोबाइल पर किसी सर्विस का मैसेज तभी खोलें जब जरूरत हो
- बैलेंस गायब हो तो ट्राई की वेबसाइट पर करें शिकायत
- पोस्टपेड सेवा लेने वाले ग्राहक अपने बिल पर रखें निगाह
- प्रीपेड रीचार्ज किसी परिचित दुकानदार के यहां से कराएं
- प्लस 92 के नंबर से काल आए तो नजरअंदाज कर दें।
- ट्राई के नियमों की जानकारी रखें, दूसरों को भी जागरुक करें।
- सेवा प्रदाता कंपनियों की काल को भी डिसकनेक्ट कर दें।